जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। एआईएफएफ सब-जूनियर लीग के फाइनल राउंड में जमशेदपुर एफसी यू-14 की टीम बुधवार शाम महाबलीपुरम में फुटबॉल 4 चेंज एकेडमी से भिड़ेगी। शुरुआती दो मैचों में हार झेलने के बावजूद टीम ने अपनी काबिलियत दिखाई है और अब वह आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अभियान का शानदार अंत करना चाहेगी। हालांकि आगे बढ़ने की उम्मीद दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर करेगी। फुटबॉल 4 चेंज एकेडमी एक जीत व एक हार के साथ मैच में उतरेगी, जिससे कड़ी टक्कर की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...