जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर एफसी के जनरल मैनेजर प्रशांत गोडबोले ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित 135वें ड्यूरंड कप की ट्रॉफियों के अनावरण एवं राष्ट्रव्यापी दौरे के फ्लैग-ऑफ समारोह में क्लब का प्रतिनिधित्व किया। जमशेदपुर एफसी ग्रुप सी में श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी, स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम के साथ होगी। टीम अपने सभी ग्रुप मैच रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेलेगी। 26 जुलाई को डिफेंडर्स एफसी से अभियान शुरू करेगी, 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली से और 13 अगस्त को एयर फोर्स टीम से भिड़ेगी। टूर्नामेंट 25 जुलाई से 23 अगस्त तक आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...