जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर एफसी की जूनियर टीमों ने 2025-26 सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 तीनों वर्गों में फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि पर टीम के मुख्य कोच ओवन कोयल ने क्लब की युवा विकास प्रणाली की सराहना की है। कोयल ने कहा कि क्लब की नीति बाहरी खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय अपने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की है। उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी पुया और बरला पहले ही सीनियर टीम में जगह बना चुके हैं, जबकि कई अन्य खिलाड़ी भी लगातार प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ रहे हैं। अंडर-18 टीम ने एलीट लीग के जोनल ग्रुप में अपराजित रहते हुए फाइनल राउंड में जगह बनाई। वहीं, अंडर-16 टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया, जबकि अंडर-14 टीम ने सभी मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। क...