जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर एफसी 5 फरवरी को श्रीनिधि डेक्कन एफसी के खिलाफ अपना पहला प्री-सीजन फ्रेंडली मुकाबला खेलेगी। यह मैच फ्लैटलेट में होगा। मुख्य कोच ओवेन कॉयल की वापसी के बाद यह पहला मैच है। प्री-सीजन का समय सीमित होने के कारण यह फ्रेंडली मुकाबला कोचिंग स्टाफ को खिलाड़ियों की फिटनेस, टैक्टिकल समझ और मैदान पर तालमेल का शुरुआती आकलन करने का मौका देगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि खिलाड़ी कॉयल की रणनीति और सिस्टम को कितनी तेजी से आत्मसात करते हैं। श्रीनिधि डेक्कन एफसी अनुशासित खेल, युवा खिलाड़ियों के विकास और संगठित रणनीति के लिए जानी जाती है, जिससे जमशेदपुर एफसी को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.