जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- नारायणपुर। जमशेदपुर एफसी अंडर-18 ने आरकेएम फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से हराकर जोनल एलीट लीग ग्रुप चरण का शानदार समापन किया। टीम ने पूरे अभियान में एक भी मैच नहीं हारा। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में लॉमसांगजुआला (मामा) ने 63वें मिनट में पहला गोल किया और पांच मिनट बाद दूसरा गोल भी दाग दिया। इसके बाद मार्स निंगथौजम ने तीसरा और स्टॉपेज टाइम में कृष्णा टुडू ने चौथा गोल किया। अब टीम 16 अप्रैल से पंजाब के माहिलपुर में होने वाले एलीट लीग के फाइनल राउंड की तैयारी में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...