धनबाद, जून 12 -- झरिया।झरिया झरिया के बकरीहाट निवासी व जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेएन सिंह धर्मपुरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वे पिछले कई दिनों से दिल का दौरा पड़ने से धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाजरत है। बीमार होने की सूचना पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने श्री धर्मपुरी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री धर्मपुरी जनता मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य में आते हैं। यह भी पढ़ें- गंभीर रूप से बीमार भौरा के ललन गुप्ता से मिले मेयर संजीव सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...