उन्नाव, नवम्बर 13 -- उन्नाव। जगन्नाथ शाह मेमोरियल स्कूल के कक्षा-10 के छात्र रुद्र प्रताप सिंह यादव पुत्र लक्ष्मीकांत यादव का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसडीएफआई) में चयन हुआ है। कानपुर जोनल इंटर स्कूल बास्केट बाल प्रतियोगिता में अन्य स्कूलों को पराजित करके पहला स्थाना हासिल किया और स्टेट लेवल पर खेलने के लिए पूरी टीम को चयनित किया गया था। इसमें नेशनल लेवल पर उन्नाव से जेएन शाह स्कूल के रुद्र का चयन हुआ और फिर आगे एसडीएफआई में चयनित हुआ। प्रबंधक गोंविद गुप्ता, मनन गुप्ता, कोच शुभ सिंह, रोहिताश्व चौहान आदि ने खुशी जताकर उत्साह प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.