धनबाद, मार्च 2 -- टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती पर रविवार को सर दोराबजी टाटा पार्क जामाडोबा में लाइटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन जनरल मैनेजर (कोल) संजय रजोरिया और सुनीता रजोरिया ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों में हेड (सेफ्टी) बरुण कुमार बनर्जी, हेड (सिजुआ कोलियरी) संजीव ठाकुर, हेड (एडमिनिस्ट्रेशन) श्वेता मिश्रा, टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर (कोल) के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट अंशुल कुमार मिश्रा, यूनियन प्रतिनिधि अशोक कुमार राय सहित अन्य कर्मचारी एवं उनके जीवनसाथी उपस्थित थे। इस दौरान संजय रजोरिया ने जेएन टाटा के योगदान, उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण एवं राष्ट्र के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। पार्क को आकर्षक प्रकाश सज्जा से भव्य रूप से सजाया गया है, जो द...