रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जेएन कॉलेज, धुर्वा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न हिस्सों में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने समाज में पर्यावरणीय जागरुकता फैलाने और हरित जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी दिया।प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यह भी पढ़ें- के.एस. कॉलेज, सरायकेला के एनएसएस सेल ने 'एक पेड़ माँ ...