पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन चुनाव के सबसे प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर हुए कांटे के मुकाबले में जे एन अम्बष्ट ने जीत का परचम लहराया। वे इसके पूर्व भी सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नतीजे आते ही बार परिसर में समर्थकों की भीड़ जुट गई। बधाई, मिठाई और जीत के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस बार चुनाव में 6 उम्मीदवारों के बीच हुए बहुकोणीय संघर्ष में उन्होंने 336 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। जेएन अंबष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय को 50 मतों से हराया। यह भी पढ़ें- विधिज्ञ संघ चुनाव: 2026-28: शशि शेखर सिंह फिर बने मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष वहीं दूसरे और तीसरे स्थान के बीच सिर्फ 11 वोट क...