बलिया, अप्रैल 20 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुल सम सेमेस्टर के 18 विषयों की परीक्षा सोमवार को हुई। परीक्षा में 710 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त के संरक्षण तथा कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल के निर्देश पर परीक्षा तीन पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह सात से नौ, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से पांच बजे तक हुई। परीक्षाएं 22 मई तक चलेंगी। परीक्षा संचालन में केंद्र व्यवस्थापक डा. पुष्पा मिश्रा, सहायक केंद्र व्यवस्थापक डा. छविलाल और डा. शशि भूषण की देखरेख में हुआ। जबकि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए आंतरिक उड़न दस्ता का गठन कुलानुशासक डा. प्रियंका सिंह के निर्देशन में किया गया है, जिसमें डा. रूबी सहित अनुशासन समिति के सभी सदस्य शामि...