बलिया, अगस्त 29 -- बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तीन दिवसी राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 आयोजन का शुक्रवार से शुरू हो गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन विकसित भारत की संकल्पना में खेल की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी प्रो. सुशील कुमार गौतम ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं शुरू की गयी है। जिससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। कहा कि योजनाओं को लागू करने के साथ महिलाओं को भी खेल के क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए ताकि बेटियां भी आगे बढ़ सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्...