बलिया, दिसम्बर 20 -- बलिया। जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव पहुंचे। यहां आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएससी एजी चतुर्थ एवं सप्तम समेस्टर के विद्यार्थियों को केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार ने आधुनिक खेती के तौर तरीकों को बताया। जानकारी दी कि श्रीअन्न की जैविक खेती मृदा का स्वास्थ्य ठीक रहने के साथ ही कम लागत में अधिक मुनाफा प्रदान करने वाली है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार पाल ने विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य की जांच और उसके हिसाब से रसायन के प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अवधेश कुमार ने वानकी से होने वाले लाभों तथा पर्यावरण संरक्षण में मिलने पर सहयोग पर चर्चा किया तथा विद्यार्थियों को पौधरोपण करन...