जेएनवी हापुड़ ने प्रथम, भोगांव ने पाया द्वितीय स्थान
मैनपुरी, सितम्बर 11 -- भोगांव। नगर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में जवाहर नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा के विविध रंगों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने कला की नौ विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार श्रेणियाँ निर्धारित की गई थीं। शानदार प्रदर्शन करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय हापुड़ ने तीन विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर पूरी प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया और शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.