पाकुड़, अप्रैल 8 -- महेशपुर, एक संवाददाता। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर-महेशपुर-पाकुड़-1 में बुधवार को आयुष विभाग की ओर से आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ़ सुजीत कुमार, डॉ़ राजेश कुमार, डॉ़ कुलेश कुमार ने की। कुल 200 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा दी गई। मौके पर योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला व महादेव घोष भी उपस्थित थे। आयुष विभाग की ओर से लगाए गए आयुष स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर जेएनवि तेलियापोखर के विद्यालय के वरीय शिक्षक राजेश कुमार साह, नर्स सोनपती सोरेन, संजय कुमार, मुकेश चौधरी, निर्भरा श्रीवास्तव सहित व...