हजारीबाग, अप्रैल 11 -- इचाक, प्रतिनिधि।जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री जेएनवी बोंगा, इचाक में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी एवं बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता की शुरुआत 10 अप्रैल को हुई। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के 25 नवोदय विद्यालयों से कुल 143 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें संभागीय स्तर पर रांची संकुल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसमें हजारीबाग, रामगढ़ और मुजफ्फरपुर जिले शामिल हैं।प्रतियोगिता का संचालन निर्भय कुमार, जयशंकर प्रसाद, जोगेश लिंडा एवं रिया कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार अमिताभ, मो. तनवीर अकबर खान तथा सुचिता रेजिना कुजुर की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अजय कुमार सा...