सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। जिलेभर में 12 परीक्षा केंद्रों पर 5584 परीक्षा देगें। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 5584 आवेदन प्राप्त हुए है। सभी की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। आवेदकों के प्रवेश पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिलेभर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बच्चों की सुविधा के लिए प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन एक या दो परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र पर सुबह दस बजे शुरू की जाएगी । परीक्षा केंद्र पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। जिसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनात...