पाकुड़, मार्च 7 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर-महेशपुर-पाकुड़- 1 की ओर से प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियापतरा-2 में पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक ललित दास व शिक्षिका सीमा आनंद की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जेएनवि की छात्रा पूजा कर्मकार तथा मोनिका मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पेस सेटिंग कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियापतरा-2 में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, कविता वाचन, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं की गई। साथ ही विद्यालय के 14 विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्रियों का भी वितरण किया गया। पेस सेटिंग कार्यक्रम से सभी विद्यार्थियों में उत्साह का...