गोड्डा, अगस्त 9 -- महागामा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विद्यालय की ओर से बताया गया है कि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 11 और 12 अगस्त 2026 को निर्धारित तिथि के दौरान अपने आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन में दर्ज विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। यह भी पढ़ें- 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन यह भी पढ़ें- नवोदय प्रवेश परीक्षा में 10 अगस्त तक करें आवेद...