अल्मोड़ा, मई 7 -- रानीखेत, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में एनसीसी 24 यूके गर्ल्स के बैनर तले प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 15 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में कुमाऊं मंडल के 22 विद्यालयों के 431 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण से जुड़ी फायरिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट ड्रिल, ड्रोन ट्रेनिंग सहित कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है। कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष जानकारियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में 79 बटालियन नैनीताल, 80 बटालियन पिथौरागढ़ तथा जे-7 जूनियर विंग के कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोडरमा में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण, कैडेट्स में दिखा उत्साह व अनुशासन शिविर के प्रारंभिक परीक्षण में ...