नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 5 जनवरी 2020 को हुए हिंसक हमले को छह साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर जेएनयू शिक्षक संघ (जेनयूटीए) ने बयान जारी कर कहा कि उस बर्बर हमले में शामिल और उसे संरक्षण देने वाले लोगों की पहचान आज तक सामने नहीं आ सकी है। शिक्षक संघ के अनुसार, 5 जनवरी 2020 को लाठी-डंडों और पत्थरों से लैस भीड़ ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था, जिसकी तस्वीरें और खबरें पूरी दुनिया में प्रसारित हुई थीं। इसके बावजूद हमले के दोषियों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जेनयूटीए ने आरोप लगाया कि एक ओर वास्तविक अपराधियों के प्रति नरमी बरती जाती है, वहीं दूसरी ओर निर्दोष लोगों की आवाज दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया जाता है। जेनयूटीए ने हमले में घायल हुए लोगों और उस भयावह अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.