जेएनयू शोधार्थियों डीडीयू सहित शहर का किया भ्रमण
गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। डीडीयू के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार के संयुक्त तत्वावधान में 19 एवं 20 फरवरी को श्री महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के बाद शनिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के शोधार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर व शहर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक इतिहास विभाग में आयोजित संवाद सत्र से हुई, जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने संगोष्ठी की प्रासंगिकता, निष्कर्षों और भविष्य की शोध संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। जेएनयू की शोधार्थी जश्नप्रीत रंधावा तथा प्रियंका यादव ने शैक्षणिक प्रवास को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आपसी अकादमिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला अनुभव बताया। भ्रमण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.