नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- जेएनयू के शिप्रा छात्रावास में खाने की गुणवत्ता पर छात्राओं ने उठाए सवालनई दिल्ली। प्रमुख संवाददाताजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के शिप्रा छात्रावास की छात्राओं ने छात्रावास में पानी की बार-बार कटौती, मेस में खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई समेत बुनियादी सुविधाओं को लेकर इंडियन हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (आईएचए) को शिकायत दी है। इस शिकायत में छात्रों ने इन समस्याओं को लगातार सामने आने वाली समस्या बताते हुए तत्काल निरीक्षण और सुधार की मांग की है।शिकायत में मेस के खाने में कथित तौर पर कीड़े, कॉकरोच और लार्वा जैसी चीजें मिलने का भी उल्लेख है। इसके अलावा खराब सब्जियां, कम गुणवत्ता वाले चावल, भोजन की कमी, गंदी प्लेट और बर्तनों तथा मेस की अपर्याप्त सफाई की शिकायत की गई है। छात्रों ने कहा कि कुछ छात्राओं को दस्त, पेचिश औ...