जेएनयू में भीम सप्ताह की शुरुआत
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली। जेएनयू में गुरुवार से भीम सप्ताह की शुरुआत की गई। भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. विवेक कुमार ने बताया कि इसमें शैक्षणिक व्याख्यान, शोधार्थियों के पेपर प्रेजेंटेशन और छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि किशोर मकवाना ने विकसित भारत के लक्ष्य के संदर्भ में अंबेडकर की सोच को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, जेएनयू की कुलपति प्रो. शांतिश्री पंडित ने कहा कि वंचित वर्गों के छात्र शैक्षणिक प्रदर्शन में बेहतर कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.