नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- पकड़े एक दो आरोपियों में एक के खिलाफ 2022 और 2021 में हो चुकी है एफआईआर नई दिल्ली। अभिनव उपाध्याय

जेएनयू में छात्राओं का आक्रोश जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ की गई अभद्रता को लेकर छात्राओं में आक्रोश है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएनयू की अपनी सुरक्षा पेट्रोलिंग गाड़ी बंद है। सूत्रों का कहना है कि यह एक डीजल स्कòpियो थी जिसकी 10 साल की समयावधि समाप्त हो गई उसके बाद से यह एक जगह खड़ी है। जुलाई में इसकी अवधि समाप्त हो गई थी। अब कैंपस में रखे गए सुरक्षा गार्ड का एक वाहन पेट्रोलिंग करता है लेकिन परिसर बड़ा होने के कारण यह पर्याप्त नहीं है।

सुरक्षा पर चिंताएं जेएनयू में स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड सिस्टम डिपार्टमेंट की शोधार्थी अनुपमा गढ़वाल का कहना है कि कैंपस में पिछले कुछ माह से सु...