नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने मेस बकाया राशि जमा करने संबंधी प्रशासन के सर्कुलर को तत्काल वापस लेने की मांग की है। छात्रसंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) से मुलाकात कर 9 सितंबर 2026 को जारी उस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की, जिसमें विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक मेस का बकाया भुगतान करने को कहा गया था। जेएनयूएसयू का आरोप है कि प्रशासन ने बकाया राशि वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है, जिसे छात्रसंघ ने अपमानजनक और छात्र विरोधी बताया। छात्रसंघ ने इंडिपेंडेंट हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (आईएचए) से सभी छात्रावासों में जारी ऐसे नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है। छात्रसंघ ने कहा कि कई विद्यार्थियों को समय पर एमसीएम और अन्य फेलोशिप नहीं मिलने ...