नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 2438 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इसमें 1304 छात्र तथा 1091 छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि बहस, चर्चा, असहमति और यहां तक कि टकराव भी एक स्वस्थ लोकतंत्र के आवश्यक तत्व हैं, लेकिन इन प्रक्रियाओं का अंत किसी ठोस निष्कर्ष तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल को राष्ट्र सेवा में समर्पित करें। स्वामी विवेकानंद की जयंती का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, बौद्धिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता है। जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने विश्वविद्यालय...