नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कुलपति के खिलाफ चल रहे विवाद के बीच छात्र संगठन ने एक जनमत संग्रह कराने की घोषणा की है। जेएनयू छात्र संघ की ओर से कहा गया है कि 10 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में रेफरेंडम कराया जाएगा, जिसमें छात्रों से कुलपति के भविष्य को लेकर राय ली जाएगी।ज्ञात हो कि ऐसा दूसरी बार है कि यहां छात्र संघ कुलपति के खिलाफ जनमत संग्रह कराने जा रहा है। इससे पहले पूर्व कुलपति प्रो.जगदीश कुमार के खिलाफ छात्र संघ ने जनमत संग्रह कराया था।जेएनयू छात्र संघ द्वारा साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि आपका वोट जेएनयू कुलपति का भविष्य तय करेगा। जेएनयू में यह जनमत संग्रह अलग-अलग स्कूलों के बाहर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।दरअसल, पिछले कुछ समय से जेएनयू में प्रशासन औ...