नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौवां दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को आयोजित होगा। इस अवसर पर 16 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच पीएचडी कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.jnu.ac.in/convocation पर उपलब्ध हैं। दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 11 जनवरी को सुबह 10 बजे एआईसीटीई ऑडिटोरियम में अनिवार्य रिहर्सल होगी। रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले शोधार्थियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनु...