कानपुर, मई 8 -- कानपुर। जेएनटी संस्था की ओर से आयोजित सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी के लिए होने वाली 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के ट्रायल शुक्रवार को शुरू हुए। पहले दिन युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 205 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी व चयनकर्ता राकेश तिवारी, इंद्रपाल सिंह गहलोत और फैजान खान ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का बारीकी से आकलन किया। वहीं, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। ट्रायल में कानपुर नगर समेत लखनऊ, उन्नाव, झांसी, उरई, राठ, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, अलीगढ़, बांदा, वाराणसी, गुरुग्राम और नोएडा से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्...