जेएनटी अंडर-12 लीग का ट्रायल शुरू, खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश रणजी टीम के खिलाड़ी राहुल सप्रू की देखरेख में हुआ।संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए कुल 12 टीमों का गठन किया जाएगा। शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सभी टीमों को संतुलित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। पहले दिन 17 खिलाड़ियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जिनका अंतिम चयन रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मई को कैम्प के बाद खिलाड़ियों के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत नेत्र व दंत जांच शिविर भी लगाया जाएगा। नेत्र परीक्षण प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. फारूख आलम अंसारी की देखरेख में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.