अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार दोपहर वीसी से हुई दो घंटे वार्ता के बाद भी डॉक्टर काम पर नहीं लौटे हैं। आरडीए ने शुक्रवार शाम मार्च निकालकर वीसी और प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टर अब स्टाफ बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार को तीमारदार और डॉक्टर के बीच हुई मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। करीब 30 घंटे से जारी हड़ताल को खत्म कराने को लेकर वीसी को दखल देना पड़ा। करीब दो घंटे चली वार्ता में आरडीए की सभी मांगों को मान लिया गया था। फिर भी डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटे हैं। हड़ताल की वजह से इमरजेंसी सेवा पूरी तरह बाधित है। मंडल के एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली से आने वाले मरीजों को शुक्रवार को भी भर्ती नहीं किया गया। उपचार के लिए आए मरीजों को...