लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं के साथ अन्य हर्बल प्रोडक्ट ने लोहरदगा को विशिष्ट पहचान दिया है। उक्त बातें लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कही। वह लोहरदगा के कुटुमू रोड, ढोढहा टोली में जेएच हर्बो शाइन कंपनी के सालाना अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसमें झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के लगभग 2000 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर सदस्यों ने भाग लिया। जेएच हर्बो शाइन कंपनी, लोहरदगा (झारखंड औषधालय) मुख्यालय में आयोजित अधिवेशन में सांसद श्री भगत ने कहा भारत के विभिन्न राज्यों के साथ झारखंड के लोहरदगा में भी हर्बल और आयुर्वेदिक दवाओं का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। लोहरदगा की कंपनी का हर्बल प्रोडक्ट विशिष्ट पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.