अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के गोपालपुरी में जेई से मारपीट के मामले में मंगलवार को बिजली कर्मी एसपी सिटी से मिले और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी है। सासनीगेट सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता पतंजलि उपाध्याय सोमवार को क्षेत्र में टीम के साथ राजस्व वसूली के लिए गए थे। आरोप है कि वह फैक्ट्री का कनेक्शन काट रहे थे। तभी उनके साथ हमलवरों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि जेई की ओर से दी गई तहरीर पर अभी कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को ताला नगरी के अधिशासी अभियंता एवं अलीगढ़ संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राहुल बाबू कटियार, मुख्य अभियंता वितरण पंकज अग्रवाल ने कहा कि सासनीगेट औद्योगिक संस्थान पला रोड क्षेत्र ...