लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने बुधवार को जेई संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संगठन के प्रतिनिधियों ने ट्रांसफॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने पर उत्तरदायित्व निर्धारण, एसीपी देयता, वरिष्ठता सूची, फेशियल अटेंडेंस, पदोन्नति व अन्य सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखा। डॉ. गोयल ने संगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं का नियमानुसार परीक्षण करके जरूरी और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने अवर अभियंताओं को उच्च शिक्षा और सतत प्रशिक्षण से अपनी तकनीकी दक्षता व कुशलता में इजाफा करने का सुझाव दिया। डॉ. गोयल ने अभियंताओं से बिजली व्यवस्था ठीक रखने, इसे अधिक उपभोक्ता केंद्रित बनाने, ट्रांसफॉर्मरों की ओवरलोडिंग रोकने और बिजली दुर्घटनाओं में कमी लाने के भी निर्देश द...