बगहा, मार्च 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बढ़ते तापमान के बीच के जेई/एईएस व चमकी बुखार के बढ़ते संभावना को देखते हुए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने को लेकर पीएचसी स्तर से अलग वार्ड का गठन किया गया है। जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। इसकी तैयारी को लेकर पीएचसी हरनाटांड़ में प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक की हुई। जिसकी अध्यक्षता पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डॉ केबीएन सिंह ने की। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर के बी एन सिंह ने जेई व चमकी बुखार के मद्देनजर पीएचसी स्तर पर की जा रही तैयारी की समीक्षा की गई। साथी साथ पीएचसी प्रबंधन को पीएचसी में अलग दो बेड का वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पीएचसी में दो वार्ड का अतिरिक्त वार्ड बनाया ज...