शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के छात्र श्लोक खन्ना ने जेईई मेन 2025-26 के पहले राउंड में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने प्रथम प्रयास में ही शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि उनके परिवार, विद्यालय और शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है। श्लोक ने सफलता का श्रेय अपने विद्यालय और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी तैयारी में अत्यंत सहायक रहा। साथ ही, माता-पिता का सहयोग और प्रेरणा भी उनकी सफलता का महत्वपूर्ण आधार रहा। श्लोक की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यार्थियों में भी तैयारी के प्रति प्रेरणा और उत्साह बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.