सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में खुद को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का जेई बताकर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। हयात कॉलोनी निवासी मौ. सलीम का आरोप है कि उन्होंने बैंक से ऋण लेकर पुराना कलसिया रोड पर 150 वर्गगज का प्लॉट खरीदकर मकान बनाया। मरम्मत कार्य के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को प्राधिकरण का जेई बताकर काम रुकवाने की धमकी दी और पहले तीन हजार रुपये वसूल लिए। बाद में बुलडोजर चलवाने की धमकी देकर 30 हजार रुपये मांगे, जिस पर दबाव में पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से एक लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित जब प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि उक्त नाम का कोई जेई तैनात नहीं है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकी द...