फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। आंधी में क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराने के नाम पर बदजुबानी करने को लेकर संविदा कर्मचारी जेई के खिलाफ लामबंद हो गए। उन्होंने एसई से शिकायत करते हुए जेई पर संविदा कर्मचारी से गाली गलौच करने का आरोप लगाया। अफसरों ने मामले में प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। बहुआ उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मी शिवभवन का बताया कि रविवार की देर रात वह पोल पर काम कर रहा था। तभी जेई कमल कुमार ने एक उपभोक्ता की लाइन बनाने के लिए कांफ्रेशिंग काल पर बात कराई। आरोप है कि जेई और उपभोक्ता दोनों ने उसके साथ गाली गलौच की। यह भी पढ़ें- मुकदमा दर्ज न होने पर भड़के संविदाकर्मी, थाने का घेराव कर जताया विरोध कर्मचारी ने मामले की जानकारी संगठन के नेताओं की दी। मंगलवार को कर्मचारी नेता विवेक माधुरे व दीपक कुमार देहाती के नेतृत्व में संविदा...