गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता बिजली निगम के चौरीचौरा क्षेत्र में तैनात एक जेई पर बरगदवा क्षेत्र के विकास नगर के रहने वाले अमित कुमार पांडे पुत्र नरेंद्र कुमार पांडेय ने 6.70 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। अमित ने गुरुवार को इसकी शिकायत मुख्य अभियंता कार्यालय में की है। आरोप है कि जेई ने बिजली निगम में संविदा पर नौकरी दिलाने और बिल संशोधन के नाम पर पैसे हड़प लिए। अमित कुमार ने बताया है कि जेई वर्ष 2021 में अमहिया उपकेंद्र पर तैनात थे। उसी दौरान उनकी जेई से जान-पहचान हुई। जेई ने उनके भतीजे और एक अन्य को बिजली निगम में संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए बैंक खाते में और दो लाख रुपए नगद लिए। इसके साथ ही अपने किसी परिचित के बैंक खाते में 50 हजार रुपए भेजवाए। बताया कि जेई ने उन्हें और उनके परिचित और सगे-संबंधियों के बि...