कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वार्ड 95 निवासी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता ने जोन 2 के जेई पर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अभिषेक वाजपेयी ने बताया कि वार्ड 95 में बिजली के पोल व स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 1076 पर शिकायत की गई थी। शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जेई सरवन शर्मा ने गूगल मैप की फोटो दिखाकर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.