कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के सभी वाडों में 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके तहत हर वार्ड में विशेष सफाई सहित कीटनाशक दवा का छिडक़ाव भी किया जाएगा। बुधवार को जेई रविराज कौशल ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा बरसात के मौसम में बीमारी की अधिक संभावना होती है। लापरवाही के कारण मलेरिया व डेंगू आदि संचारी रोग किसी को भी हो सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतने से इसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीमारी की जंग जीतने के लिए स्वच्छता आवश्यक है। अभियान के दौरान सफाई व चूने के छिडक़ाव के साथ हर मोहल्ले में सैनिटाइजेशन का काम खास तौर पर किया जाएगा। नगर पालिका कैंपस से प्रारंभ हुई रैली वार्ड 1 अंबेडकर नगर पहुंची और वहां पर सफाई अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सफाई प्रभारी ...