प्रयागराज, अप्रैल 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने पुलिस आयुक्त से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा का आरोप है कि बिजली विभाग का एक अवर अभियंता मुकदमा वापस लेने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आयुक्त के निर्देश पर कर्नलगंज थाने में जेई सहित पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नलगंज के बड़ा बघाड़ा स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की तहरीर के मुताबिक उसने 4 नवंबर 2024 को धूमनगंज थाने में बिजली विभाग के अवर अभियंता सूबेदार प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी, उसके परिजन व दोस्त मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। छात्रा का आरोप है कि 5 नवंबर 2025 को आरोपी जेई ने उसके स...