शामली, मई 29 -- कैराना। गांव गोगवान में विद्युत विभाग के अवर अभियंता को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। गुरुवार को गांव गोगवान में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना पर पावटीकलां विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह टीम के साथ पहुंचे थे। टीम ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराकर वापस लौट रही थी, तभी अवर अभियंता की एक केबिल पर नजर पड़ी। उन्होंने बाइक रोककर जांच की, तो पता चला कि उक्त केबिल के माध्यम से असलम के मकान में बिजली चोरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के जेई पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार इसके बाद टीम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी, तो अवर अभियंता को ग्रामीणों ने घेर ल...