मैनपुरी, फरवरी 28 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई बिजली टीम ने एक बकाएदार का कनेक्शन काटा तो बकाएदार ने बिजली टीम में शामिल जेई को मोबाइल पर देख लेने की धमकी दी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन वह भाग निकला है। बिजली विभाग के जेई शुमभ मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 26 फरवरी को वह विकास भवन के सामने आदर्श नगर के सामने आशीष कुमार, पुनीत पांडेय, वीरेश कुमार, गौतम कुमार बिजली कर्मियों के साथ बिजली बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने गए थे। जहां कनेक्शन काटने पर मोबाइल नंबर पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने कनेक्शन काटने पर देख लेने की धमकी दी। आरोपी ने उसके मोबाइल पर जमकर गाली गलौज भी की। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी भगवानदास प...