जेई के 391 पद बढ़े, अब 1731 पदों पर होगी भर्ती
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटि सर्वेईंग एंड कांट्रैक्ट्स) भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है। एसएससी ने 30 जून 2025 को जारी विज्ञापन के समय 1340 रिक्त पदों की सूचना दी थी। उसके बाद से अब तक केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों एवं कार्यालयों की ओर से आयोग को 1731 (780 अनारक्षित, 432 ओबीसी, 127 ईडब्ल्यूएस, 270 एससी और 122 एसटी) पदों की सूचना मिल चुकी है। इनमें सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में जेई सिविल के 796 और जेई इलेक्ट्रिकल एवं मेकैनिकल के 163 पद हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में जेई सिविल के 210, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में जेई सिविल के 202 पद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जेई के बढ़े 391 पद, अब 1731 पदों पर होगी भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.