बगहा, जून 11 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम के कनीय अभियंता सुजय सुमन के खिलाफ उपमहापौर गायत्री देवी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के लिए गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग से टीम नगर निगम पहुंची। पटना से आई तीन सदस्यीय टीम ने निगम में 4 घंटे तक जांच की। जांच टीम में संयुक्त सचिव सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता हरेंद्र कुमार उपाध्याय, अवर सचिव रणविजय कुमार शामिल थे। टीम की अध्यक्षता सुनील कुमार कर रहे थे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने फाइलों को खंगाला और कनीय अभियंता से काफी देर तक पूछताछ किया। हालांकि जांच की रिपोर्ट को लेकर उन्होंने बताने से इनकार किया। यह भी पढ़ें- 10 सदस्यीय टीम में से तीन ने सौंपी जांच रिपोर्ट, योजनाओं में गड़बड़ी का खुलासा गौरतलब है कि उपमहापौर गायत्री देवी कनीय अभियंता सुजय सुमन के खिलाफ नगर विकास एवं आवास विभाग...