लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अवर अभियंता (सिविल) के 4612 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 मई को कराएगा। लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को आयोजित कराएगा। दोनों परीक्षाएं सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक कराई जाएंगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...