रुडकी, मार्च 9 -- ऊर्जा निगम के एक जेई की कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मचारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे रहे। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया गया कि रविवार शाम ऊर्जा निगम के एक जेई की निजी कार में 1,13,000 रुपये की नकदी से भरा बैग रखा हुआ था। इसी दौरान दो किशोर कार का शीशा तोड़कर बैग सहित नकदी चोरी कर फरार हो गए। बाद में सीसीटीवी फुटेज में घटना की जानकारी सामने आई। विभागीय कर्मचारी देर शाम तक और सोमवार सुबह भी मामले की पड़ताल करते नजर आए। उधर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.