प्रयागराज, अप्रैल 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली क्षेत्र के करैलाबाग स्थित जेई कार्यालय में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लंबा सांप कार्यालय के भीतर दिखाई दे गया। अचानक हुई इस घटना से कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे कार्यालय छोड़कर बाहर निकल आए।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे जेई साबिर जैसे ही अपने कार्यालय में बैठे, उन्हें पीछे से कुछ आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब उन्होंने बक्से के पीछे झांककर देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। वहां एक लंबा सांप मौजूद था।सांप की सूचना मिलते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। बाद में जानकारी मिली कि सदियापुर क्षेत्र में एक सपेरा रहता है, जिसके बाद तुरंत उसे बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सपेरा फूलचंद्र ने महज ढाई मिनट के भीतर सांप को काबू में क...